डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में मेडिको अभिभावक बैठक

नवाचारपूर्ण शुरुआत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में मेडिको अभिभावक बैठक। डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज,जोधपुर में 11 जून को प्रथम वर्ष एमबीबीएस (बैच 2025) के विद्यार्थियों के अभिभावकों हेतु आयोजित 5 दिवसीय अभिभावक बैठक (Parent Meeting) की शुरुआत की गई।

बैठक में विद्यार्थियों की उपस्थिति,आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा के अंक एवं उनके समग्र शैक्षणिक प्रदर्शन की जानकारी अभिभावकों के साथ साझा की गई। कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. बीएस जोधा ने इस पहल को विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि ऐसे नवाचार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं बेहतर शैक्षणिक परिणामों में सहायक सिद्ध होते हैं।

BSc नर्सिंग,फार्मेसी सहित UG-डिप्लोमा कोर्स के लिए 14 जून तक करें आवेदन

अकादमिक प्रभारी डॉ. कमल खीची ने अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं फैकल्टीज के मध्य सतत संवाद और समन्वय के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ.तुहिन घुल्यानी (शरीर रचना विज्ञान),डॉ.विहान चौधरी (विभागाध्यक्ष,जैव रसायन) एवं डॉ.मनीष परिहार (विभागाध्यक्ष, शरीर क्रिया विज्ञान) ने भी अभिभावकों से संवाद कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति एवं सुधार की संभावनाओं पर चर्चा की।

बैठक में डॉ.समता गोयल, डॉ.ऋतु गुप्ता,डॉ.रेनू जोधा, डॉ.प्रिया जांगिड़,डॉ.गरिमा जेसवानी एवं डॉ.नीरजा सहित अन्य फैकल्टीज उपस्थित थे। अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, नियमित प्रगति की निगरानी तथा अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए उपयोगी बताया।