शातिर वाहन चोर को पकड़ा छह गाड़ियां बरामद
- 15 दिनों में तीन चोरों से अब तक 20 गाड़ियां बरामद
- आरोपी के खिलाफ पहले से ही 16 प्रकरण दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शातिर वाहन चोर को पकड़ा छह गाड़ियां बरामद। शहर की सरदारपुरा पुलिस ने बाइक चोरी के एक प्रकरण का खुलासा करते हुए शातिर वाहन चोर को पकड़ा है। आरोपी से चोरी की छह गाडिय़ां बरामद की गई हैं। पुलिस द्वारा 15 दिन में तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर अब तक बीस मोटरसाइकिलें बरामद की जा चुकी है।
बुधवार को पकड़े गए शातिर वाहन चोर के खिलाफ अब तक 16 प्रकरण सामने आए हैं। जिसमें मारपीट के भी शामिल है। थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि 3 जून को नेहरू कॉलोनी बग्गी खाना रातानाडा निवासी दीपक सिंह पुत्र संतोष सिंह की बाइक एमजीएच नर्सिंग स्कूल के पास चोरी होने की रिपोर्ट दी गई थी। गाड़ी दो जून को चोरी हुई थी।
पुलिस की टीम का गठन करते हुए शातिर वाहन चोर जाटों का बास भोपालगढ़ हाल नांदड़ी गौशाला के पास बनाड़ निवासी बरकत उर्फ बैण्डवाला पुत्र अमर खां को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से चोरी की छह बाइक जब्त की गई।
थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही 16 प्रकरण दर्ज हो रखे हैं,जिनमें ज्यादातर मामले बाइक चोरी के हैं। उसके खिलाफ बनाड़,महामंदिर, सरदारपुरा,रातानाडा,उदय मंदिर,प्रतापनगर सदर,देवनगर आदि थानों में केस दर्ज हो रखे हैं, जिनका ट्रायल भी चल रहा है।
चोरी गई छह बाइक में तीन सरदारपुरा थाना क्षेत्र की है,बाकी अन्य थाना क्षेत्रों से जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एएसआई रमेश,मूलचंद, हैडकांस्टेबल प्रहलाद कुमार, कांस्टेबल संतराम,राजाराम एवं मोतीलाल की टीम को लगाया गया।
