लुटेरी दुल्हन सहित चार आरोपी गिरफ्तार

शादीशुदा महिला की 2.70 लाख रुपए लेकर करवाई फर्जी शादी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लुटेरी दुल्हन सहित चार आरोपी गिरफ्तार। शहर में एक युवक की झूठी शादी करवाकर 2.70 लाख रुपए हड़प लिए। शादी के बाद महिला अपने घर चली गई। फिर वापस नहीं लौटी। पति ने फेसबुक अकाउंट खंगाला तो एक युवक के साथ फोटो मिली,जिसमें महिला की मांग पहले भी भरी हुई थी। मामला दर्ज होने पर देवनगर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि पुलिस ने लुटेरी दुल्हन कविता,उसकी बुआ रेखा समेत दो दलाल नरपत सिंह और बाबूलाल को गिरफ्तार किया है। चारों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां दो दिन की पुलिस कस्टडी में सौंप दिया गया है।

आरोप है कि दलाल नरपत सिंह,बाबूलाल और रेखा ने शादीशुदा कविता से पीड़ित की शादी करवा दी। इसके बाद वे लगातार रुपए की डिमांड करने लगे थे। पीडि़त ने रिपोर्ट में बताया उसके साले की शादी के लिए पड़ोसी बाबूलाल से बात की थी। बाबूलाल ने बताया था कि नरपत सिंह नाम का व्यक्ति बाहर से लड़कियां लाकर शादी करवाता है।

इस पर परिवार ने नरपत सिंह से बात की तो उसने बताया कि कविता नाम की लडक़ी गंगानगर की रहने वाली है, लेकिन इसके लिए 2 लाख 70 हजार रुपए लगेंगे। इसके बाद कविता सोनी से मिलवाया। इस दौरान उसकी बुआ रेखा सोनी भी वहीं थी। बाद में 17 जनवरी को सगाई हुई और 21 जनवरी को दोनों ने आर्य समाज में शादी करवाई।

हज-उमराह यात्रा के नाम पर 92.50 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

पीड़ित परिवार का कहना है कि शादी के बाद पहले 94 हजार और फिर 92 हजार रुपए नरपत को दिए थे। शादी के सात दिन बाद कविता गंगानगर चली गई। वापस आने के बाद 26 फरवरी को तीनों पीडि़त के घर पहुंचे। इस दौरान केवल पीडि़त की मां घर में अकेली थी। कविता ने पहले से घर से भागने की तैयारी कर रखी थी। जैसे ही मौका मिला तीनों कविता को कार में बैठाकर सोना, चांदी और कैश रुपए लेकर फरार हो गए।

इसके बाद जब उन्हें शक होने लगा तो कविता के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले गए। जहां उसकी एक युवक के साथ फोटो थी और मांग भी भर रखी थी। जिसे पीडि़त ने पुलिस को भी सौंपे। पीडि़त ने आरोप लगाया कि कविता को अविवाहिता बताकर उसकी शादी करवाई गई। इसके बाद ब्लैकमेल कर रुपए,गहने और हड़प लिए।