Doordrishti News Logo

भूल से कीटनाशक का सेवन किया,अस्पताल में मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भूल से कीटनाशक का सेवन किया,अस्पताल में मौत।शहर के निकट झंवर स्थित चिंचड़ली गांव में एक व्यक्ति ने भूल से घर में रखा कीटनाशक का सेवन कर लिया। बाद में तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया,मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। इस बारे में उसके पिता की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

झंवर पुलिस ने बताया कि गवारियों की बस्ती तिंवरी मथानिया निवासी गिरधारी राम पुत्र नवलाराम गवारिया की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका पुत्र 42 वर्षीय रामनिवास यहां चिंचड़ली झंवर में रहता था और खेतीबाड़ी करता था। उसने घर पर भूल से कीटनाशक का सेवन कर लिया।

तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। झंवर पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द किया।