इन्फ्लूएंसर को सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज

पति ने दर्ज करवाई एफआईआर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),इन्फ्लूएंसर को सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज।जहर खाने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई के केस में पहली एफआईआर दर्ज हुई है। उनके पति दीनाराम ने बनाड़ थाने में केस दर्ज कराया है।

घटना के चार दिन बाद हुई रिपोर्ट में आरोप है कि अनीता की इंस्टाग्राम आईडी पर पर गलत कमेंट कर ट्रोल किया गया था। कुछ लोकल इन्फ्लूएंसर और उसके परिवार के लोग मिलकर उसकी पत्नी को ट्रोल कर रहे थे। इन लोगों ने मिलकर उसे सुसाइड के लिए उकसाया है। पति दीनाराम ने बताया कि वॉट्सएप पर भी कई मैसेज किए गए थे। एफआईआर मालाराम व अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।

दरअसल बनाड़ थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ (गोदारों की ढाणी,बालाजी फार्म हाउस) की रहने वाली अनीता ने तीन जून की सुबह करीब 11.30 बजे जहर खा लिया था। हालत बिगडऩे पर उन्हें तुरंत एमडीएम हॉस्पिटल के मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया था। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसी रात उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था।

गौरतलब है कि इंफ्लुएंसरर्स की ओर से उनको ट्रोल किए जाने से परेशान होकर आत्म हत्या की कोशिश की थी,जिसके बाद उनको अस्पताल लाया गया था। यह कदम उठाने से पहले अनिता इंस्टाग्राम पर लाइव हुई थी। इस दौरान अनिता ने इस बात की पीड़ा जताई थी कि उसे बदनाम किया जा रहा है। समाज के लोग ही इसमें शामिल हैं। उन्होंने रोते हुए कहा था कि किसी महिला के लिए मरना बहुत मुश्किल है। वह ऐसा कदम तब उठाती है जब कोई उसकी इज्जत पर कीचड़ उछालता है। ऐसा करने वाले छह आदमी और दो महिलाएं हैं,जो बदनाम कर रहे हैं।

दवा के ओवरडोज से सेना के जवान की हार्टअटैक से मौत

एक मिलियन से ज्याद फॉलोअर
अनिता बिश्नोई के फेसबुक पर एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं। इसी तरह से अन्य प्लेटफॉर्म पर भी इनकी संख्या अच्छी खासी है। गत दिनों उन्होंने छोटे कपड़ों के उपयोग को लेकर रील पोस्ट की थी,जिसके बाद स्थानीय इंफ्लुअर्स ने उनको टारगेट किया था। इसको लेकर अनिता के पति दिनेश ने इंफ्लुएंसर्स और अपने परिवार पर भी अनिता को प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था, लेकिन अभी तक उनकी ओर से किसी तरह का मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।

छह माह पुराने वीडियो पर ट्रोल
अनीता के भांजे महेंद्र बिश्नोई का कहना है कि उनके ससुराल में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। ट्रोल की शुरुआत परिवार के ही कुछ लोगों ने मिलकर की थी। जिस वीडियो पर उन्होंने ट्रोल करना शुरू किया,वह करीब 6 महीने पुराना है। इस रील में छोटे कपड़ों के जिक्र वाले हिस्से को एडिट कर ट्रोल किया जा रहा था। मौसी को ट्रोल करने वालों ने दस दिन पहले उनके पति को भी मारने की धमकी दी थी।

यही नहीं,ऑनलाइन गेम के खिलाफ वीडियो बनाने पर उनकी आईडी भी बंद करवा दी गई थी। हालांकि बाद में आईडी दोबारा शुरू हो गई।

Related posts:

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026

एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज

September 13, 2026