डॉ.महेंद्र कुमावत ने संभाला ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

जोधपुर से जुटे दिग्गज

जयपुर/जोधपुर, (दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.महेंद्र कुमावत ने संभाला ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार। भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्र कुमावत ने शुक्रवार को जयपुर भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया।

समारोह प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के सान्निध्य में हुआ। जोधपुर सहित पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे। डॉ. कुमावत ने इसे गौरवपूर्ण और जिम्मेदारी भरा क्षण बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से मोर्चा को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएंगे। समाज के हर वर्ग तक पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को पहुंचाना प्राथमिकता रहेगी।

IIT जोधपुर का 12वां दीक्षांत समारोह संपन्न

प्रदेश महामंत्री रामेश्वर प्रसाद गुर्जर ने बताया कि बाद में हुए अभिनंदन समारोह और प्रदेश पदाधिकारी बैठक में संगठन मजबूत करने, केंद्र-राज्य की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और संगठन विस्तार पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा प्रभारी छगन माहुर,प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई,प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी,निर्मल कुमावत, चम्पालाल गेदर मौजूद थे।

जोधपुर से प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष गहलोत,मंत्री शिवदान भाटी,प्रवक्ता रामस्वरूप प्रजापत,दिनेश चौधरी,आनंद सिंह सोलंकी,पदमसिंह कछवाहा,आनंद परिहार, दिनेश जांगिड़ और प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक तरुण साहू शामिल हुए।