IIT जोधपुर का 12वां दीक्षांत समारोह संपन्न
- रिकॉर्ड 1,442 डिग्रियां बांटी
- पहली बार 151 पीएचडी दी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),IIT जोधपुर का 12वां दीक्षांत समारोह संपन्न। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जोधपुर का 12वां दीक्षांत समारोह ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न हुआ। 1,442 विद्यार्थियों को डिग्री, डिप्लोमा और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इनमें 151पीएचडी शामिल हैं,जो संस्थान के इतिहास में एक समारोह में सर्वाधिक डॉक्टरेट उपाधियों का रिकॉर्ड है।
तीन चरणों में आयोजित समारोह में स्नातक,स्नातकोत्तर और कार्यकारी शिक्षा कार्यक्रमों के विद्यार्थी शामिल हुए। अध्यक्षता एएस किरण कुमार,अध्यक्ष बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने की। निदेशक प्रो. अविनाश कुमार अग्रवाल ने वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
सर्वधर्म महासभा का बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न
स्नातकोत्तर समारोह में पूर्व इसरो अध्यक्ष डॉ.एस.सोमनाथ मुख्य अतिथि और UIDAI अध्यक्ष नीलकंठ मिश्रा विशिष्ट अतिथि थे। स्नातक समारोह में UPSC अध्यक्ष डॉ.अजय कुमार मुख्य अतिथि और IISc निदेशक प्रो.गोविंदन रंगराजन विशिष्ट अतिथि थे। कार्यकारी शिक्षा समारोह में डीजीपी राजस्थान राजीव कुमार शर्मा मुख्य अतिथि और जोधपुर पुलिस आयुक्त शरत कविराज विशिष्ट अतिथि थे।
प्रो.अग्रवाल ने कहा कि डिग्री समाज के प्रति उत्तरदायित्व का प्रतीक है। विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ विवेक,ईमानदारी और संवेदनशीलता से राष्ट्र निर्माण का आह्वान किया। डॉ.सोमनाथ ने कहा कि प्रौद्योगिकी का अंतिम उद्देश्य मानवता की सेवा है। नीलकंठ मिश्रा ने स्नातकों को “अमृतकाल पीढ़ी” बताते हुए आत्मनिर्भर भारत बनाने का संदेश दिया। डॉ.अजय कुमार ने विकसित भारत में भूमिका निभाने को प्रेरित किया।
1,442 उपाधियों में 476 बीटेक-बीएस,1 बीटेक- एमटेक द्वैध डिग्री,74 एमएससी,27 मास्टर ऑफ डिजाइन (XR),7 मास्टर्स इन मेडिकल टेक्नोलॉजी,16 एमएससी- एमटेक द्वैध डिग्री,481 एमटेक,98 एमबीए-एमबीए टेक्नोलॉजी,14 एमटेक-पीएच डी.द्वैध डिग्री,1 मेडिकल टेक्नोलॉजी मास्टर्स-पीएचडी.द्वैध डिग्री और 151 पीएचडी.शामिल हैं। कार्यकारी शिक्षा के 368 विद्यार्थियों को डिप्लोमा- प्रमाणपत्र मिले।
प्रमुख पुरस्कार
प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल सुमीत एस.पाटिल,बीटेक कंप्यूटर साइंस। चेयरमैन BoG गोल्ड मेडल मानस चेचानी,बीटेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस। डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल प्राचीति सुजीत चंद्रात्रेय,बीटेक इलेक्ट्रिकल सिस्टम्स। डायरेक्टर्स प्राइज शिखर दवे,बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग। मिसेज कृष्णा देवी सनाढ्य मेमोरियल अवॉर्ड परी शर्मा,बीटेक कंप्यूटर साइंस।
जगदीश चंद्र बोस गोल्ड मेडल कृतिका यादव, एमटेक मैटेरियल्स इंजीनियरिंग। सीवी रमन गोल्ड मेडल शुभम चमोला, पीएचडी.भौतिकी;अमित कुमार,पीएच.डी.विद्युत अभियांत्रिकी;स्वरित आनंद सिंह,पीएच.डी. यांत्रिक अभियांत्रिकी; तेजिंदर सिंह लखवानी,पीएच.डी.मैटेरियल्स साइंस को मिला। प्रो.आशुतोष आलोक मेमोरियल अवॉर्ड तनय चौधरी,एम.एससी. भौतिकी को दिया गया।
कार्यकारी शिक्षा में सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट शामंथ कोल्ली, एमटेक.इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को मिला। सिल्वर मेडल अकांक्षा गौतम,एम.टेक. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस; नवीन राजा एलंगोवन,एमटेक. ऑगमेंटेड एंड वर्चुअल रियलिटी;अनीरबन चौधरी, एमटेक.डेटा इंजीनियरिंग को प्रदान किए गए।
निदेशक प्रो.अग्रवाल ने कहा कि IIT जोधपुर 5.0 की परिकल्पना के साथ संस्थान वैश्विक उत्कृष्टता केंद्र बना है। शिक्षा, अनुसंधान,नवाचार,उद्यमिता और सतत विकास से विकसित भारत के विजन को साकार किया जा रहा है। यह दीक्षांत समारोह शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार,नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण का उत्सव बन गया।
