ZSI जोधपुर में 111 घंटे की हैकाथन

  • पारंपरिक ज्ञान से जैव विविधता संरक्षण पर मंथन
  • विजेता टीम जाएगी मुख्यालय

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ZSI जोधपुर में 111 घंटे की हैकाथन। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 और भारतीय प्राणि सर्वेक्षण की स्थापना के 111 वर्ष पूरे होने पर ZSI मरु प्रादेशिक केंद्र जोधपुर में 111 घंटे की हैकाथन श्रृंखला शुरू हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यालय के मातृ वन में पौधारोपण से हुई। प्रभारी अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा ने सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।राजस्थान और गुजरात के पारंपरिक ज्ञान द्वारा जैव विविधता संरक्षण विषय पर एक दिवसीय हैकाथॉन कार्यशाला का तकनीकी सत्र हुआ। डॉ.आरएच रैना ने हैकाथॉन की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि डॉ.एनएस राठौड़ और विशिष्ट अतिथि विनोद मैना ने जैव विविधता संरक्षण में पारंपरिक ज्ञान की महत्ता पर जोर दिया। हैकाथॉन में देशभर के विश्वविद्यालयों और संस्थानों के विद्यार्थियों ने 8 पीपीटी प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक कृषि पद्धतियों,मरुस्थलीय पारिस्थितिकी,सांस्कृतिक परंपराओं,स्थानीय ज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के समन्वय से जैव विविधता संरक्षण पर शोध रखे गए।

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी आज जोधपुर आयेंगे

निर्णायक मंडल में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.आर बानो समेत अन्य वैज्ञानिक शामिल थे। विजेता टीम को ZSI मुख्यालय में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हैकाथन में भेजा जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र कुमार ने किया। डॉ.दिपान्विता दास ने आभार जताया। समापन पर प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण-पत्र दिए गए।

हैकाथन का उद्देश्य युवाओं को पारंपरिक ज्ञान की वैज्ञानिक उपयोगिता से जोड़कर जैव विविधता संरक्षण के लिए नवीन समाधान विकसित करने को प्रेरित करना था।