एमडीएम अस्पताल को दो कूलर भेंट
प्लाईवुड एंड ग्लास डीलर्स संस्थान की पहल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमडीएम अस्पताल को दो कूलर भेंट। प्लाईवुड एंड ग्लास डीलर्स संस्थान ने सेवार्थ कार्यक्रम के तहत मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुविधा के लिए दो कूलर भेंट किए।
संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदकिशोर परिहार,भूतपूर्व अध्यक्ष प्रवीण मेहता और सह कोषाध्यक्ष हेमंत जांगीड़ ने अस्पताल में कूलर सौंपे। इस पर एमडीएम अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने संस्थान का आभार जताया।
उदयपुर में डॉक्टरों पर हमला: आईएमए जोधपुर में आक्रोश
संस्थान अध्यक्ष धर्मेश सुराणा ने कहा कि संस्थान भविष्य में भी अस्पताल की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करता रहेगा। उन्होंने बताया कि रोगियों की सेवा संस्थान की प्राथमिकता है और गर्मी के मौसम में कूलर से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
