निबंध प्रतियोगिता एवं जल संरक्षण जागरूकता
विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निबंध प्रतियोगिता एवं जल संरक्षण जागरूकता। विश्व पर्यावरण दिवस अभियान- 2026 के अंतर्गत आयोजित तीन साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल द्वारा सोमवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में रेल कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा जलवायु परिवर्तन,पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में इस अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण एवं जल पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) को बढ़ावा देने हेतु मंडल के विभिन्न स्टेशनों में स्थापित एसीडब्ल्यूपी (ACWP) सिस्टम,एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ETP) एवं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि इन प्रणालियों से निकलने वाले दूषित जल का उपचार कर पुनः उपयोग में लाया जा रहा है,जिससे जल संसाधनों का संरक्षण हो सके।
कार के बोनट पर स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार
इस अवसर पर जोधपुर, बाड़मेर एवं जैसलमेर स्थित कोचिंग डिपो तथा विभिन्न कार्यालयों में स्थापित ACWP, ETP एवं STP प्रणालियों की भी जांच की गई। इन व्यवस्थाओं के माध्यम से उपचारित जल का पुनः उपयोग कर जल की बचत सुनिश्चित की जा रही है।
इसके अतिरिक्त मंडल की रेलवे कॉलोनियों में कॉलोनी हेल्थ इंस्पेक्टरों द्वारा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। निवासियों को जल के दुरुपयोग को रोकने तथा जल की बचत के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कॉलोनियों में स्थापित पानी की टंकियों की सफाई कर स्वच्छ पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित की गई।
