तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

  • 12 हजार से अधिक बिजली पोल क्षतिग्रस्त
  • 1903 गांवों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित
  • 1308 गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल
  • युद्धस्तर पर कार्य जारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति। शनिवार को आए भीषण अंधड़ एवं तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में विद्युत तंत्र को व्यापक क्षति पहुंची है। तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण तीनों जोन जोधपुर,बाड़मेर एवं बीकानेर में बड़ी संख्या में बिजली पोल, ट्रांसफार्मर एवं फीडर प्रभावित हुए हैं। डिस्कॉम द्वारा तत्काल राहत एवं बहाली कार्य प्रारंभ कर अधिकांश क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारू कर दी गई है।

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

प्रबंध निदेशक डॉ भंवर लाल के अनुसार पूरे क्षेत्र में 4 पावर ट्रांसफार्मर,748 वितरण ट्रांसफार्मर,133 संख्या में 33 केवी फीडर तथा 2396 संख्या में 11 केवी फीडर प्रभावित हुए। 12001 बिजली पोल क्षतिग्रस्त हुए तथा 1903 गांवों एवं कस्बों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। राहत कार्यों के बाद अब तक 1308 गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल की जा चुकी है।

जोधपुर जोन में सबसे अधिक नुकसान
जोधपुर जोन में 6011 बिजली पोल क्षतिग्रस्त हुए। यहां 302 वितरण ट्रांसफार्मर,65 संख्या में 33 केवी फीडर तथा 1423 संख्या में 11 केवी फीडर प्रभावित हुए। जोन के 1128 गांवों एवं कस्बों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई, जिनमें से 719 गांवों में सप्लाई बहाल कर दी गई है।

पाली सर्किल में 652 पोल क्षतिग्रस्त हुए तथा 866 गांव प्रभावित हुए,जिनमें से 679 गांवों में विद्युत आपूर्ति पुनः शुरू कर दी गई है। जोधपुर जिला क्षेत्र में 2254 तथा फलोदी क्षेत्र में 2944 पोल क्षतिग्रस्त हुए।

बाड़मेर जोन में भी व्यापक असर
बाड़मेर जोन में 485 बिजली पोल क्षतिग्रस्त हुए। यहां 16 वितरण ट्रांसफार्मर,7 संख्या में 33 केवी फीडर तथा 182 संख्या में 11 केवी फीडर प्रभावित हुए। जोन के 134 गांवों एवं कस्बों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई,जिनमें से 54 गांवों में सप्लाई बहाल की जा चुकी है।

बीकानेर जोन में 5505 पोल क्षतिग्रस्त
बीकानेर जोन में 5505 बिजली पोल क्षतिग्रस्त हुए। यहां 430 वितरण ट्रांसफार्मर,61 संख्या में 33 केवी फीडर तथा 791 संख्या में 11 केवी फीडर प्रभावित हुए। जोन के 641 गांवों एवं कस्बों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई,जिनमें से 535 गांवों में बिजली बहाल कर दी गई है।

डिस्कॉम अधिकारियों ने बताया कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में अभियंता, तकनीकी कर्मचारी एवं फील्ड टीमें लगातार राहत एवं बहाली कार्य में जुटी हुई हैं। प्राथमिकता के आधार पर शेष गांवों एवं कस्बों में भी विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

नुकसान एक नजर में
क्षतिग्रस्त पावर ट्रांसफार्मर : 4
क्षतिग्रस्त वितरण ट्रांसफार्मर : 748
प्रभावित 33 केवी फीडर : 133
प्रभावित 11 केवी फीडर : 2396
क्षतिग्रस्त बिजली पोल : 12001
प्रभावित गांव-कस्बे : 1903
बहाल गांव-कस्बे : 1308

रातभर मैदान में डटा रहा डिस्कॉम अमला,एमडी ने संभाली कमान
शनिवार रात अंधड़ और तूफान के बाद जोधपुर डिस्कॉम ने तत्काल राहत एवं बहाली अभियान शुरू किया। कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की गई और प्रभावित क्षेत्रों में अभियंताओं,तकनीकी कर्मचारियों तथा एफआरटी टीमों को रवाना किया गया। रविवार को दिनभर और देर शाम तक डिस्कॉम की टीमें टूटे पोल बदलने,क्षतिग्रस्त तारों को दुरुस्त करने,फॉल्ट हटाने तथा ट्रांसफार्मरों की मरम्मत में जुटी रहीं।

जोधपुर,बाड़मेर और बीकानेर जोन के अधिकारियों ने स्वयं फील्ड में पहुंचकर कार्यों की निगरानी की। कई स्थानों पर कर्मचारियों ने तेज गर्मी, धूलभरी हवाओं और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद लगातार कार्य करते हुए विद्युत आपूर्ति बहाल की। डिस्कॉम मुख्यालय से प्रभावित क्षेत्रों की पल-पल की जानकारी ली जाती रही तथा जहां आवश्यकता हुई वहां अतिरिक्त संसाधन और तकनीकी दल भेजे गए।

जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक डॉ.भंवरलाल ने पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी। वे शनिवार रात से ही मुख्यालय स्तर पर राहत एवं बहाली कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करते रहे तथा जोधपुर,बाड़मेर और बीकानेर जोन के अधिकारियों से नियमित फीडबैक लेकर दिशा- निर्देश देते रहे।

प्रबंध निदेशक ने अस्पतालों,पेयजल योजनाओं, शहरी क्षेत्रों तथा सर्वाधिक प्रभावित गांवों में प्राथमिकता से विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। डिस्कॉम अधिकारियों के अनुसार अधिकांश क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है,जबकि शेष प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर कार्य जारी है।

Related posts:

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

डंपर को पुलिस की गाड़ी पर चढ़ाने की कोशिश, सड़क पर बिखेरी बजरी

June 1, 2026

You missed