कैंसर विशेषज्ञ डॉ.भूरसिंह भाटी ने आरसीआई जोधपुर में संभाला पदभार
- पश्चिमी राजस्थान को बड़ी सौगात
- एम्स से प्रशिक्षित हैं
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), पश्चिमी राजस्थान के कैंसर मरीजों के लिए राहत की खबर है। एम्स नई दिल्ली से प्रशिक्षित डीएम मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ.भूर सिंह भाटी अब रीजनल कैंसर इंस्टीट्यूट, जोधपुर में सेवाएं देंगे। डॉ. भाटी ने पदभार ग्रहण कर लिया है।
एमबीबीएस गोल्ड मेडलिस्ट डॉ.भाटी ने एमडी इंटरनल मेडिसिन और डीएम मेडिकल ऑन्कोलॉजी एम्स नई दिल्ली से की है। वे आरसीआई जोधपुर से जुड़ने वाले पहले एम्स- प्रशिक्षित मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट हैं।
भारतीय पत्रकारिता में विश्वनीयता का संकट
डॉ.भाटी की नियुक्ति से कीमोथेरेपी,इम्यूनोथेरेपी व टारगेटेड थेरेपी जैसी उन्नत सुविधाएं अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगी। इससे मरीजों को दिल्ली-मुंबई जाने की मजबूरी से राहत मिलेगी और समय-धन दोनों बचेंगे।
आरसीआई में सर्जिकल व रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ पहले से हैं। डॉ. भाटी के जुड़ने से संस्थान में एकीकृत कैंसर केयर टीम पूरी हो गई है,जिससे पश्चिमी राजस्थान में विश्वस्तरीय इलाज संभव होगा।
