Doordrishti News Logo

परिवार घंटे भर के लिए जागरण में गया चोर 1.20 लाख नगद व जेवरात ले गए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),परिवार घंटे भर के लिए जागरण में गया चोर 1.20 लाख नगद व जेवरात ले गए। शहर के निकटवर्ती डांगियावास स्थित बिसलपुर फांटा में एक सूने मकान में चोरी हो गई। परिवार के लोग एक घंटे के लिए गांव में ही जागरण में जीमण पर गए थे। वापिस लौटे तो ताले टूटे मिले,सामान बिखरा हुआ था। चोर घर से 25 तोला चांदी,एक तोला सोना और 1.20 लाख की नगदी ले गए।पीडि़त ने डांगियावास थाने में चोरी की रिपोर्ट दी।

जमीनों की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाने वाला वांछित इनामी गिरफ्तार

थानाधिकारी दौलाराम ने बताया कि बिसलपुर फांटा निवासी पुखराज पुत्र भीखाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 25 मई की रात पौने नौ बजे वह परिवार सहित गांव में ही जागरण जीमण में गए थे। वापिस घंटे भर से लौटे तो घर के ताले टूटे मिले।

अज्ञात चोर ने घर की अलमारी बक्से का ताला तोडक़र उसमें रखे 25 तोला चांदी के जेवर, एक तोला सोने की नथ और 1.20 लाख की नगदी चोरी कर ले गए। थानाधिकारी दौलाराम ने बताया कि ग्रामीण एरिया होने से आस पास सीसीटीवी कैमरें नहीं है। फिलहाल प्रकरण में गहनता से जांच की जा रही है।