म्यूल एकाउंट से आरोपी के खाते में आए 1.53 लाख, गिरफ्तार
साइबर ठगी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),म्यूल एकाउंट से आरोपी के खाते में आए 1.53 लाख, गिरफ्तार। शहर की सरदारपुरा पुलिस ने साइबर ठगी के जरिए म्यूल एकाउंट में रुपए प्राप्त करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खाते में एक माह के दौरान 1.53 लाख जमा हुए हैं। इसमें एक रकम साइबर फ्रॉड की जमा हुई और दो अन्य म्यूल एकाउंट से पहुंची है। तेलंगाना और हैदराबाद से तीन शिकायतें साइबर ठगी की सामने आने पर यह कार्रवाई की गई।
ऑटो सवार महिला के गले से सवा तोला की कंठी चोरी
थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि साइबर फ्रॉड और म्यूल एकाउंट से ठगी की रकम एक आरोपी छोटी भील बस्ती सूरसागर हाल रावटी रामनगर सूरसागर निवासी मनीष चौहान पुत्र श्यामलाल के पास पहुंची थी। उसके बैंक एकाउंट में 31 मार्च से 1 मई के बीच में 1.53 लाख आना पता लगा।
तेलंगाना और हैदराबाद में साइबर फ्रॉड से संबंधित तीन शिकायतें में ठगी का पैसा एकाउंट में आने की जानकारी दी गई। इस पर उसे नामजद कर पता लगाया गया और अब उसे गिरफ्तार किया गया है।थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा, पुलिस अभिरक्षा में लेकर अन्य जानकारी भी जुटाई जाएगी। उसका आपराधिक रिकार्ड भी देखा जा रहा है।
