दो दिन तक पार्सल लावारिश पड़े रहे,जांच में मिली अवैध अंग्रेजी शराब
- स्कूटी सवार युवक छोड़ गया
- गुजरात भेजने के नाम पर छोड़े गए पार्सल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो दिन तक पार्सल लावारिश पड़े रहे,जांच में मिली अवैध अंग्रेजी शराब।शहर के पाल रोड पर एक ट्रेवल एजेंसी में दो दिन पहले एक युवक दो पार्सल छोड़ गया। उसने बताया कि पार्सल गुजरात भेजे जाने हैं।
दो दिन तक नहीं आया तब पुलिस को पार्सल लावारिश पड़ा होने की जानकारी मिली। इस पर शास्त्रीनगर पुलिस वहां पहुंची और पार्सल को चैक तो उसमें अंग्रेजी शराब के 62 पव्वे मिले। स्कूटी सवार युवक ने खुद को एजेंसी पर कार्यरत स्टाफ को अपना नाम रवि बताया था। पुलिस ने आबकारी का प्रकरण दर्ज कर अंजान शख्स रवि की तलाश आरंभ की है।
शास्त्रीनगर थाने के एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि 26 मई की सुबह सूचना मिली कि वीके जैन ट्रेवल्स एण्ड कार्गो,पाल रोड ऑफिस पर 24 मई से दो पार्सल पड़े है। पार्सलो को बुकिंग के पश्चात न तो भिजवाने वाला व्यक्ति आया न ही पार्सल को वापिस लेने कोई आया। यह पार्सल लावारिश प्रतीत हो रहे है।
जल जंगल गौ व पर्यावरण संरक्षण का जनभागीदारी से होगा स्थायी समाधान: शिक्षा मंत्री
इस पर एएसआई ओम प्रकाश मय जाब्ते के वहां पहुंचे। इस पर संदिग्ध पार्सल को जांचने पर पता लगा कि दोनों पार्सल लकड़ी के बनाये होकर खाकी रंग के कार्टन से पैक थे। पार्सल को खोलने पर हरे रंग के ग्रीन लेबल अंग्रेजी शराब के 180 एमएल के पव्वे भरे होना मिला।
कर्मचारी ने पूछताछ में बताया कि 24 मई को रवि नामक व्यक्ति ने स्कुटी पर आकर गुजरात अमहदाबाद भिजवाने के लिए बुकिंग करवाकर यह दोनों पार्सल बिना बताए रख दिए,मगर वह वापिस नहीं आया। शास्त्रीनगर पुलिस ने आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
