युवक का अपहरण, मारपीट कर मरा समझ छोड़ा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक का अपहरण, मारपीट कर मरा समझ छोड़ा। शहर के निकट खुडाला गांव झंवर में आपसी विवाद के चलते एक युवक का गाड़ी में अपहरण कर ले जाया गया। उसके साथ मारपीट की गई,जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
आरोपी उसे मरा समझ कर छोड़ भागे। युवक बेहोशी की हालत में मिला,जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बारे में युवक के मामा की तरफ से नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
खेल-खेल में मासूम पानी के टांके में गिरा,मौत
झंवर पुलिस ने बताया कि खुडाला निवासी गोविंदराम पुत्र खंगारराम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 24 मई की देर शाम को उसके भांजे का क्षेत्र से अपहरण कर लिया गया। आरोपी स्वरूप,रविंद्र एवं भागीरथ आदि ने अपहरण के बाद उसके भांजे के साथ बुरी तरह मारपीट की। उसे रात दस बजे मरा समझ कर छोड़ कर भाग गए।
भांजे को जब संभाला गया तो वह बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस ने बताया कि इनके बीच में कोई विवाद चला आ रहा है। झंवर पुलिस ने अब नामजद आरोपियों की तलाश आरंभ की है।
