जोधपुर मंडल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विश्व पर्यावरण दिवस- 2026 अभियान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर मंडल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के त्रिसाप्ताहिक विशेष जागरूकता कार्यक्रमों के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में मंगलवार को विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं कार्यस्थलों पर स्वच्छता एवं कचरा पृथक्करण के संबंध में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत रेल यात्रियों एवं आमजन को गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालने के लिए जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि नीले डस्टबिन में डाला जाने वाला सूखा कचरा पुनर्चक्रण (रीसायकल) के लिए उपयोग किया जाता है, जबकि हरे डस्टबिन में डाले गए गीले कचरे से जैविक खाद का निर्माण किया जाता है।
मंडल के जोधपुर,बाड़मेर, नागौर,जैसलमेर,भगत की कोठी एवं पाली रेलवे स्टेशनों सहित विभिन्न NSG-2 से NSG-4 श्रेणी के स्टेशनों पर CHI,CMI एवं स्टेशन अधीक्षकों द्वारा यात्रियों और वेंडरों को भी अलग-अलग डस्टबिन रखने एवं उनका उपयोग सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
जोधपुर मंडल की 7 ट्रेनों का संचालन आज से प्रभावित
इसी प्रकार मंडल के विभिन्न कार्यालयों एवं कार्यस्थलों पर कर्मचारियों को भी गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण के महत्व के बारे में समझाया गया तथा अलग-अलग डस्टबिन के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त CTS एवं OBHS स्टाफ द्वारा विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने तथा डस्टबिनों के सही उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया। उल्लेखनीय है कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के उपलक्ष्य में 15 मई से 05 जून 2026 तक विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
