डीआरएम ने किया पाली मारवाड़ स्टेशन का निरीक्षण
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डीआरएम ने किया पाली मारवाड़ स्टेशन का निरीक्षण। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने मंगलवार को पाली मारवाड़ स्टेशन का वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने पेयजल व्यवस्था, प्रतीक्षालय,पार्किंग, स्वच्छता एवं अन्य यात्री सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया एवं सुरक्षा मानकों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने पाली मारवाड़ से जोधपुर तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेल संरक्षा एवं सुरक्षा मापदंडों की समीक्षा की तथा विभिन्न स्टेशनों पर चल रहे सेफ्टी कार्यों का निरीक्षण किया।
जिले में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता सामान्य
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर ललित कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (दूरसंचार)अनुपम,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (बिजली) महेंद्र कुमार सहित संबंधित सुपरवाइजर एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
Related posts:

स्वदेशी जागरण मंच का प्रशिक्षण 25 से 27 नवंबर को

कार्तिक पूर्णिमा पर कल सजेगा विशेष दीवान

हाईवे पर ट्रेलर में लगी आग केबिन जलकर खाक

30.20 लाख का फ्रॉड आरोपी खुद पत्नी के स्थान पर बना नॉमिनी

50 लाख की लूट में हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग

पेट्रोल पंप की महिला कर्मी ने मालिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

युवती पांच दिन से लापता

तीन श्रद्धालुओं की मौत 12 से ज्यादा लोग घायल

