Doordrishti News Logo

अवैध धारदार हथियार के साथ दो को पकड़ा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध धारदार हथियार के साथ दो को पकड़ा। पुलिस ने अवैध धारदार हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया।

रातानाडा थाने के एएस आई उम्मेद सिंह ने लढ्ढा कॉलोनी में चाकू लेकर घूम रहे माधोबाग वाल्मिकी बस्ती रातानडा निवासी दीपक धारीवाल उर्फ सावन को गिरफ्तार कर चाकू जब्त किया।

मारपीट कर कान की मुरकियां छीन ले गए,केस दर्ज

इसी तरह महामंदिर थाने के एएसआई सुरेशचन्द ने भदवासिया पुल के पास पुराने रोडवेज ड़िपो एरिया में धारदार चाकू लेकर घूम रहे कागा कागड़ी आइशा मस्जिद के पास रहने वाले इरफान उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार किया।