कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल में डबल लाइन चालू करने के लिए किए जा रहे तकनीकी कार्य के कारण कामाख्या- भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन एक ट्रिप परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।
शिविर में पत्रकारों व उनके परिजन ने करवाया स्वास्थ्य जांच
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि कटिहार-सोनैली तथा कटिहार-कुरुथ रेलखंड पर डबल लाइन कमीशनिंग कार्य के चलते ट्रेन संख्या 15624,कामाख्या-भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस,जो 12 जून को कामाख्या से रवाना होगी, वह परिवर्तित मार्ग ठाकुरगंज-पवाखाली-ठाकुरगंज होकर संचालित की जाएगी।
इस दौरान ट्रेन का ठहराव पुरैना एवं ठाकुरगंज स्टेशनों पर रहेगा। तकनीकी कार्य के कारण यह ट्रेन किशनगंज और सोनैली स्टेशनों पर नहीं जाएगी। उन्होंने यात्रियों इसी के अनुरूप अपनी यात्रा प्लान करने का आग्रह किया है।
