अवैध शराब जब्त,पांच गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यू),अवैध शराब जब्त,पांच गिरफ्तार।पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेच रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर बेचने को रखी देशी अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की।
लूणी थाने के एएसआई मनफुल ने सतालना गांव में अवैध रूप से शराब बेच रहे चुतराराम पुत्र पोकरराम देवासी को गिरफ्तार कर बेचने को रखे देशी शराब के 48 पव्वे जब्त किए। बासनी थाने के एएसआई पप्पाराम ने गली नम्बर 10 आईनाथ किराणा स्टोर एवं टी सेंटर के आगे अवैध रूप से शराब बेच रहे रविन्द्र कुमार पुत्र रामसिंह को गिरफ्तार कर बेचने को रखे देशी शराब के 38 पव्वे जब्त किए।
गत्ता फैक्ट्री में मशीन में हाथ जाने से युवक की मौत
राजीव गांधी नगर थाने के एएसआई नीबसिंह ने आपणी ढआणी होटल के पास पतली गली में अवैध रूप से शराब बेच रहे भागीरथराम पुत्र रूघाराम मेघवाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बेचने को रखे देशी शराब के 31 पव्वे जब्त किए।
सदर कोतवाली थानाधिकारी अनिल कुमार यादव ने ब्लू बर्ड रेस्टोरेंट किल्ली खाना रोड पर दबिश देकर मौके से कर्मचारी भगवान दास पुत्र मोहनलाल रेगर को गिरफ्तार कर बेचने को रखी बीयर और शराब जब्त की। महामंदिर थाने के एसआई लादूसिंह ने खम्भा घणी रेस्टोरेंट गणेश होटल के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे महेन्द्र पुत्र पुनाराम दमामी को गिरफ्तार कर बेचने को रखी ढाई लीटर शराब जब्त की।
