रात में भी भट्टी की तरह तप रहा जोधपुर

  • भीषण गर्मी से आमजन परेशान
  • लू चलने का अलर्ट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रात में भी भट्टी की तरह तप रहा जोधपुर। जोधपुर शहर में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। हीटवेव (लू) का अलर्ट भी जारी किया गया है। गर्मी के कारण अब दिन के साथ रात को भी आराम नहीं मिल रहा है। रात को भी शहर भट्टी की तरह तप रहा है। देर रात तक गर्म हवाओं का असर रहता है।

जोधपुर शहर में आज दिन के समय का तापमान 46 डिग्री के समीप दर्ज किया गया। तेज उमस और गर्मी की वजह से लोग भी काफी परेशान नजर आए और लोग गर्मी से बचने को लेकर तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। शहर में हीटवेव की आशंका के चलते गर्मी के तेवर तीखे रहने की संभावना मौसम केंद्र ने जताई है।

कायलाना झील में कूदने से पहले ही बुजुर्ग को सुरक्षित बचाया

ऐसे में अब मई माह के शेष दिनों में आसमान से अंगारे बरसने और भीषण गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। आने वाले दिनों में तेज गर्मी के साथ लू का दौर भी जारी रहेगा।

चिकित्सकों ने बचाव के लिए सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक तेज धूप से बचने की सलाह दी गई है। बाहर निकलने पर छाते का उपयोग करें या सिर व बदन को ढंककर रखें। पर्याप्त मात्रा में ठंडा जल,शीतल पेय,छाछ और फलों का रस पीते रहें।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026