सीवरेज के सही उपयोग पर समूह संवाद

रूडिप जागरूकता कार्यक्रम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सीवरेज के सही उपयोग पर समूह संवाद। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना की ओर से जोधपुर शहर में आमजन की सुविधा के लिये सीवरेज प्रणाली पर समूह चर्चा का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में जन सहभागिता सुनिश्चित करके सीवरेज प्रणाली के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु जोधपुर अधीक्षण अभियंता केपी व्यास के मार्गदर्शन में सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई द्वारा आंगणवाडी केन्द्र प्रताप नगर पर लक्षित समूह बैठक आयोजित कर परियोजना के अन्तर्गत शहर में चल रहे आधारभूत विकास कार्यों के बारे में चर्चा की गई।इसमें सीवरेज प्रणाली के लाभ,इसके रख-रखाव व सही उपयोग के लिए नागरिकों के दायित्व विषय पर संवाद किया गया।

इस मौके पर सोशल एक्सपर्ट संतलाल सारण ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि सीवरेज प्रणाली की सफलता तभी है जब हम सब मिलकर इसके रखरखाव में सावधानी बरतें और एक दूसरे को जागरूक करें। सीवरेज लाईन को कचरे से सुरक्षित रखने के लिये निकासी पाईपों पर जाली अवश्य लगाएं। सीवर लाईन में किसी भी प्रकार का ठोस अवशिष्ट प्रवाहित नहीं करें। चर्चा में स्वच्छता के महत्व के बारे में समझाया।

राजनीति-दुष्प्रेरित विचार, राष्ट्र के लिए घातक

कार्यक्रम में एएसडी. धीरेन्द्र वैष्णव ने विकास कार्यों में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा करते हुए सीवर प्रणाली के उपयोग में सावधानी रखने की अपील की। समूह चर्चा में उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य व साफ-सफाई के प्रति प्रेरित किया। संवेदक फर्म के सोशल आउटरिच टीम से मुनालाल व कमलेश ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026