Doordrishti News Logo

जेएनवीयू पेंशनर्स ने शुरू की भूख हड़ताल

धरना 24वें दिन भी जारी -चार माह से नहीं मिली पेंशन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (जेएनवीयू) के पेंशनर्स का धरना आज 24वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने आज कुलगुरु कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल शुरू की। भूख हड़ताल में ग्यारह पेंशनर्स बैठे। उनको 4 माह से पेंशन नहीं मिली है। इसको लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैं।

पेंशनर्स का कहना है विश्वविद्यालय के कुलगुरु इसको लेकर हमारे सामने गंभीरता दिखाते हैं,लेकिन कुछ नहीं कर रहे हैं। सरकार भी हस्तक्षेप नहीं कर रही है। जबकि विश्वविद्यालय सरकारी है। सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह पेंशन का इंतजाम करे।

ट्रेलर की टक्कर से स्कूल जा रहे तीन बच्चे घायल

विश्वविद्यालय पेंशनर्स संघर्ष समिति के संयोजक अशोक व्यास ने बताया कि चार माह से पेंशन नहीं मिली है। किसी रिटायर्ड कर्मचारी को 4 माह तक पेंशन नहीं आने से घर चलाना आसान नहीं होता है। पेंशनर्स में कई छोटे कर्मचारी भी हैं,जिनको बहुत कम पेंशन मिलती है। उनके परिवारों की हालात ज्यादा खराब है। बता दे कि जेएनवीयू में वर्तमान में करीब 1500 कर्मचारी व शिक्षक पेंशनर्स हैं। इनमें पूर्व कुलगुरु भी शामिल हैं।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026