बाथरूम में चादर से फंदा लगाकर खुदकुशी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाथरूम में चादर से फंदा लगाकर खुदकुशी।शहर के रातानाडा नेहरू कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने रात में अपने घर के बाथरूम में चादर से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन को पता लगने पर उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर गए, मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। एयर पोर्ट थाने में इस बाबत पिता की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि नेहरू कॉलोनी निवासी पुष्पेेद्र सिंह इंदा पुत्र जीतू सिंह ने अपने घर के बाथरूम में रात के समय में चादर से फंदा लगा लिया। घरवालों को इसका पता लगने पर फंदे से उतार कर अस्पताल लाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। मृतक के पिता जीतू सिंह ने मर्ग की रिपोर्ट दी है।
Related posts:

स्वदेशी जागरण मंच का प्रशिक्षण 25 से 27 नवंबर को

कार्तिक पूर्णिमा पर सजेगा विशेष दीवान

हाईवे पर ट्रेलर में लगी आग केबिन जलकर खाक

30.20 लाख का फ्रॉड आरोपी खुद पत्नी के स्थान पर बना नॉमिनी

50 लाख की लूट में हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग

पेट्रोल पंप की महिला कर्मी ने मालिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

युवती पांच दिन से लापता

तीन श्रद्धालुओं की मौत 12 से ज्यादा लोग घायल

