Doordrishti News Logo

कार चालक की लापरवाही ने ली बाइक सवार की जान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कार चालक की लापरवाही ने ली बाइक सवार की जान। निकटवर्ती बनाड़ स्थित जाजीवाल गोदारों के पास में कार चालक की लापरवाही से बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया,मगर बाद में उसकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कार नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है।

जेडीए में पाक विस्थापित परिवारों का धरना-प्रदर्शन

बनाड़ पुलिस ने बताया कि डांगियावास के सालवाकलां निवासी जितेन्द्र पुत्र नरेन्द्र मिरासी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके चाचा बुद्धाराम अपनी बाइक लेकर जाजीवाल गोदारों गांव की सरहद से निकल रहे थे। तब एक अल्टो कार के चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसके चाचा बुरी तरह घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के बीच उनकी मौत हो गई। बनाड़ पुलिस अब कार नंबर से चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।