Doordrishti News Logo

अवसंरचना कार्यों में गति व गुणवत्ता पर जोर

  • साप्ताहिक समीक्षा बैठक
  • समयबद्ध क्रियान्वयन एवं जन-अभियोगों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवसंरचना कार्यों में गति व गुणवत्ता पर जोर।जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिले में संचालित विभिन्न अवसंरचना एवं जनहितकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी विकास कार्यों के गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने समर कांटिजेंसी एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जल जीवन मिशन एवं आरजीएलसी फेज-3 के अंतर्गत कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने तथा नहरबंदी व ग्रीष्मकालीन परिस्थितियों को देखते हुए निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रंजन ने अमृत 2.0 के अंतर्गत सीवरेज एवं एसटीपी कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व सभी कार्य पूर्ण करने तथा गुणवत्ता मानकों की सख्त पालना सुनिश्चित करने को कहा। जेडीए,नगर निगम,रूडिप, रीको एवं पीएचईडी को संभावित जलभराव क्षेत्रों की पहचान कर प्रभावी निस्तारण योजना लागू करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने सड़क निर्माण, मरम्मत एवं विद्युत आपूर्ति से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी विभागों को कार्यों में गति लाने एवं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

चलती ट्रेन से टकराई कैंपर… कंट्रोल रूम में मचा हड़कंप,दौड़ी एम्बुलेंस और आरपीएफ!

इसी क्रम में रंजन ने जनसुनवाई, राजस्थान संपर्क,मुख्यमंत्री प्रकोष्ठ एवं वीआईपी प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी जन- अभियोगों का त्वरित,संवेदनशील एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बजट घोषणाओं से संबंधित भूमि आवंटन प्रकरणों को भी शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए।

उन्होंने न्यायालयीन एवं आयोग स्तर के लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण तथा पंच गौरव एवं काली बाई भील उड़ान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया। बैठक में विभागों को पारदर्शिता, समन्वय एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला परिषद सीईओ आशीष कुमार मिश्रा,एडीएम(शहर द्वितीय) आईएएस प्रीतम कुमार, एडीएम (प्रथम) जवाहर चौधरी, एडीएम (द्वितीय) सुरेन्द्र पुरोहित, एडीएम (शहर प्रथम) अंजुम ताहिर सम्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।