Doordrishti News Logo

हरिद्वार-बाड़मेर समर होली डे स्पेशल ट्रेन का समय बदला

  • अब संगरिया स्टेशन पर भी ठहराव करेगी
  • बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर अब सुबह 7.30 बजे पहुंचेगी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हरिद्वार-बाड़मेर समर होली डे स्पेशल ट्रेन का समय बदला। रेलवे ने सोमवार से प्रारंभ हो रही बाड़मेर-हरिद्वार- बाड़मेर द्विसाप्ताहिक समर हॉलीडे स्पेशल ट्रेन के संचालन समय में आंशिक संशोधन किया है। ट्रेन का संगरिया स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने के साथ ही वापसी दिशा में 18 स्टेशनों के समय में बदलाव किया गया है। संशोधित समय सारणी के अनुसार अब ट्रेन बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर सुबह 6.35 बजे के बजाय 7.30 बजे पहुंचेगी।

जोधपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन का संगरिया स्टेशन पर ठहराव के साथ ही वापसी में संशोधित टाइम टेबल जारी कर दिया गया है तथा यात्रियों को इसके अनुसार अपनी यात्रा योजना बनाने की सलाह दी गई है।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04811 बाड़मेर-हरिद्वार द्वि- साप्ताहिक समर स्पेशल 11 मई से 16 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को कुल 20 ट्रिप संचालित होगी। ट्रेन बाड़मेर से सुबह 4.15 बजे रवाना होकर बायतु,बालोतरा, समदड़ी,लूणी,जोधपुर,मेड़ता रोड, नागौर,बीकानेर,सूरतगढ़,हनुमानगढ़,संगरिया,बठिंडा,अंबाला एवं सहारनपुर होते हुए अगले दिन सुबह 4.10 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

मेड़ता रोड यार्ड में आरयूबी निर्माण कार्य,सात ट्रेनों पर असर

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04812 हरिद्वार- बाड़मेर समर हॉलीडे स्पेशल 12 मई से 17 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को कुल 20 ट्रिप संचालित होगी। ट्रेन हरिद्वार से सुबह 5.15 बजे रवाना होकर सहारनपुर,अंबाला,बठिंडा, संगरिया,हनुमानगढ़,सूरतगढ़,बीकानेर,नागौर,जोधपुर,समदड़ी एवं बालोतरा होते हुए अगले दिन सुबह 7.30 बजे बाड़मेर पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संशोधित समय सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

ट्रेन संख्या 04811 बाड़मेर-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक समर हॉलीडे स्पेशल की समय सारणी
बाड़मेर सुबह 4:15 प्रस्थान,बायतु 4:54/4:56,बालोतरा5:42/5:47,समदड़ी 6:20/06:25,धुंधाड़ा 7/7:02,लूणी जंक्शन 7:27/ 7:30,जोधपुर 8:40/ 8:50,गोटन 9:50/09:52,मेड़ता रोड 10:10/ 10:15,नागौर 10:53/10:58, नोखा 11:50/11:52,बीकानेर दोपहर 1:20/1:30,लालगढ़ 2:01/2:04, लूणकरणसर 2:36/ 2:38,अरजनसर 3:17/3:19, रजियासर 3:33/3:35, सूरतगढ़ 4:25/4:30,पीलीबंगा 4:53/ 4:55,हनुमानगढ़ 5:25/5:30, संगरिया 5:53/5:55,मंडी डबवाली 6:20/6:22, बठिंडा रात्रि 8:10/8:40,धुरी 10:35/ 10:40, अंबाला कैंट 12:45/12:55, सहारनपुर 2:35/2:40 तथा हरिद्वार 4:10 आगमन।

ट्रेन संख्या 04812 हरिद्वार-बाड़मेर समर हॉलीडे स्पेशल की संशोधित समय सारणी
हरिद्वार सुबह 5:15 प्रस्थान, सहारनपुर 7:10/7:20,अंबाला कैंट 8:50/09,धुरी 10:50/ 10:55,बठिंडा 12:50/1:20, मंडी डबवाली 2:50/2:52,संगरिया 3:38/3:40,हनुमानगढ़ 4:50/ 5:55, पीलीबंगा शाम 5:20/ 5:22,सूरतगढ़ 6:08/6:13, राजियासर 6:41/6:43, अरजनसर 06:57/6:59,लूणकरणसर 7:40/7:42,लालगढ़ रात्रि 9:18/9:20, बीकानेर 10:20/ 10:30,नोखा 11:20/ 11:22, नागौर 12:02/12.07,मेड़ता रोड 1:03/01: 08,गोटन 1:20/1:28, जोधपुर 2:30/2:40,लूनी 3:10/ 03:12,धुंधाड़ा 3:35/3:37, समदड़ी 3:55/4:00,बालोतरा 4:35/04:40, बायतु 5:33/5:35 तथा बाड़मेर सुबह 07:30 आगमन।