जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सहित 5 ट्रेनें आज बदले मार्ग से चलेंगी

  • जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर आरयूबी निर्माण कार्य
  • कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से होंगी संचालित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सहित 5 ट्रेनें आज बदले मार्ग से चलेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर खैरथल- पड़ीसल तथा पड़ीसल-अलवर स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 95 एवं 106 पर रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) लॉन्चिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रविवार 10 मई को कई महत्वपूर्ण रेलसेवाओं का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 26481,जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 10 मई को जयपुर-रींगस-रेवाड़ी मार्ग से संचालित होगी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन 26482 दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस भी रेवाड़ी- रींगस-जयपुर होकर चलेगी।

सर्विस इम्प्रूवमेंट ग्रुप की बैठक में रेल यात्रियों की सुविधाओं के उन्नयन पर जोर

इसी तरह ट्रेन संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस 10 मई को डेगाना- रतनगढ़-लोहारू-रेवाड़ी मार्ग से संचालित होगी तथा रतनगढ़,चूरू, सादुलपुर एवं लोहारू स्टेशनों पर ठहराव करेगी। वहीं ट्रेन 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस 9 मई को जम्मूतवी से प्रस्थान कर रेवाड़ी-लोहारू- रतनगढ़-डेगाना मार्ग से चलेगी और लोहारू,सादुलपुर,चूरू व रतनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इसके अलावा 15013 जैसलमेर- काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस 10 मई को जोधपुर-डेगाना-रतनगढ़- लोहारू-रेवाड़ी मार्ग से संचालित होगी।यह ट्रेन मेड़ता रोड,डेगाना, रतनगढ़,चूरू,सादुलपुर और लोहारू स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।