Doordrishti News Logo

सोना लेकर जोधपुर पहुंचे स्वर्ण कारीगर से रेलवे प्लेटफार्म पर फ्रॉड

  • शातिरों ने कार्ड बनवाने के नाम पर ठगा
  • पंद्रह ग्राम सोना,मोबाइल और तीन हजार रुपए लेकर चंपत
  • केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सोना लेकर जोधपुर पहुंचे स्वर्ण कारीगर से रेलवे प्लेटफार्म पर फ्रॉड। शहर के रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 2 पर एक स्वर्ण कारीगर फ्रॉड का शिकार हो गया। वह बस में सोना लेकर जोधपुर आया और उसे पश्चिम बंगाल जाना था। यहां दो शातिरों ने गोल्ड के लिए कार्ड बनवाने का झांसा दिया और बातों में उलझाकर सोना, नगदी और मोबाइल ले गए। घटना 6 मई रात की है। इस बारे में राजकीय रेलवे पुलिस थाने में केस दर्ज कराया गया है। अब सीसीटीवी फुटेज से शातिरों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।

रेलवे पुलिस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में मूलत: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर दासपुर निवासी भावेश धोनाई पुत्र सुदर्शन धोनाई ने बताया कि वह पोकरण निवासी भंवरलाल सोनी के लिए स्वर्णाभूषण बनाने का काम करता है। सात माह से उनके साथ काम कर रहा है। उसे 100 ग्राम सोने के काम के लिए 1 ग्राम सोना और महिने के 15 हजार रुपए मिलते है। सात माह के दौरान उसके सोने की छीजत का तकरीबन 15.240 ग्राम सोन था।

घर से लाखों के आभूषण और नगदी चोरी

वह 6 मई को बस से जोधपुर पहुंचा था और यहां रेलवे स्टेशन प्लेटफ फ़ार्म नंबर 2 पर आया था।
उसे बाड़मेर हावड़ा ट्रेन से पश्चिम बंगाल जाना था। इस बीच उसके पास में रात 8.10 बजे दो व्यक्ति पास में आए और पूछा कि कहां जाना तो तब उसने बताया कि वह पश्चिम बंगाल जा रहा है और उसके पास में 15 ग्राम सोना है। इस पर अंजान शाातिरों ने उसे सोना साथ ले जाने के लिए कार्ड बनवाने की बात की और उलझाया।

फिर बातों में उलझाने के साथ 15 ग्राम सोना,मोबाइल और तीन हजार की नगदी लेकर चंपत हो गए। वह उन्हें तलाशता रहा,मगर वे नहीं मिले। अब जीआरपी थाने में फ्रॉड का केस दर्ज कराया गया है। जांच चल रही है।