मकान सूचीकरण में फर्श दीवार व छत की प्रमुख सामग्री का विवरण देना होगा
- जनगणना 2027
- स्वगणना का सातवां दिन
- 15 मई तक आमजन स्वयं कर सकते हैं जनगणना में सहभागिता
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मकान सूचीकरण में फर्श दीवार व छत की प्रमुख सामग्री का विवरण देना होगा। जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के अंतर्गत उप जिला जनगणना अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मीनाक्षी चौधरी ने बताया कि 1 मई से 15 मई तक आमजन के लिए स्वगणना का विकल्प उपलब्ध है। नागरिक अपने स्मार्ट फोन अथवा लैपटॉप/डेस्कटॉप के माध्यम से Portal se.census.gov.in पर जाकर स्वयं जनगणना प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि स्वगणना की प्रक्रिया अत्यंत सरल है तथा इसमें कुल 34 प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं। स्वगणना करने वाला व्यक्ति हिन्दी एवं अंग्रेजी सहित कुल 14 भाषाओं में से किसी एक भाषा का चयन कर सकता है। उन्होंने कहा कि भाषा का चयन सावधानीपूर्वक करें, क्योंकि एक बार चयन के बाद उसमें परिवर्तन संभव नहीं होगा।
चौधरी ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है,जिसमें मकान के फर्श,दीवार एवं छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री का विवरण दर्ज किया जाना है। यदि मकान निर्माण में एक से अधिक प्रकार की सामग्री का उपयोग किया गया हो तो उस सामग्री का चयन किया जाना चाहिए जिसका उपयोग सर्वाधिक मात्रा में हुआ हो।
राज्यमंत्री केके विश्नोई शुक्रवार को जोधपुर आएंगे
उन्होंने बताया कि फर्श की सामग्री के चयन में ग्रेनाइट एवं संगमरमर को पत्थर की श्रेणी में माना जाएगा। इसी प्रकार दीवारों के लिए घास-फूस,प्लास्टिक,पॉलिथिन, मिट्टी,कच्ची ईंट,लकड़ी,पत्थर, धातु,पक्की ईंट एवं कंक्रीट सहित विभिन्न विकल्प उपलब्ध हैं। यदि दीवार किसी भी श्रेणी में स्पष्ट रूप से शामिल नहीं होती है तो ‘अन्य’ विकल्प का चयन किया जा सकता है। मकान की छत के लिए भी विभिन्न विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से उपयुक्त विकल्प का चयन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में व्यक्ति जहां निवास कर रहा है, उसे उसी स्थान पर अपने निवास की गणना करवानी चाहिए।
