पत्रकारों के लिए फ्री हेल्थ चेकअप शिविर की मांग

मारवाड़ प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन शनिवार-रविवार को MDM में शिविर लगाने का आग्रह

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज)पश्चिमी राजस्थान के प्रमुख पत्रकार संगठन मारवाड़ प्रेस क्लब ने मंगलवार को पत्रकारों और उनके परिवारजनों के लिए निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाने की मांग की। क्लब के पदाधिकारियों ने एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएस जोधा और MDM अस्पताल के अधीक्षक डॉ. /विकास राजपुरोहित को ज्ञापन सौंपा।

क्यों जरूरी है शिविर
मारवाड़ प्रेस क्लब के सचिव चंद्रशेखर व्यास ने बताया कि अध्यक्ष राजीव गौड़ के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा गया कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में 24 घंटे काम करते हैं। खबरों की भागदौड़ में वे खुद और परिवार की नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करवा पाते। इसलिए निःशुल्क शिविर जरूरी है।

ग्राम-2026 से मजबूत होगा प्रदेश का एग्रीकल्चर सेक्टर-पटेल

क्या है मांग
1- MDM अस्पताल में शिविर लगाया जाए।

2- शनिवार या रविवार को तारीख रखी जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा पत्रकार-परिजन आ सकें।

3-सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ जरूरी जांचें भी फ्री हों।

4-शिविर में गंभीर बीमारी का पता चलने पर निःशुल्क इलाज ऑपरेशन और फॉलो-अप जांच की सुविधा मिले।

क्लब की अपील
अध्यक्ष राजीव गौड़ और सचिव चंद्रशेखर व्यास ने कहा कि पत्रकारों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और जागरूकता के लिए प्रशासन सकारात्मक निर्णय लेकर जल्द शिविर की तारीख घोषित करे। क्लब ने इस पहल में सहयोग की अपेक्षा जताई है।

निष्कर्ष
फील्ड में दौड़ते-भागते पत्रकारों के लिए यह शिविर सेहत की गारंटी बन सकता है। अब गेंद प्रशासन के पाले में हैं।