लीलण सुपर फास्ट सोमवार से 9 ट्रिप रद्द
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लीलण सुपर फास्ट सोमवार से 9 ट्रिप रद्द। जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलन सुपरफास्ट एक्सप्रेस सोमवार से विभिन्न तिथियों में फुलेरा से जयपुर स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
टिकट दलालों पर शिकंजा: 66 गिरफ्तार 4.03 लाख जुर्माना, 250 आईडी ब्लॉक
सीनियर सीसीएम हितेश यादव के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के कनकपुरा यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते ट्रेन संख्या 12467/12468,जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलन सुपरफास्ट एक्सप्रेस आवागमन में 4 से 6, 9, 10 तथा 12 से 15 मई के बीच कुल 9 ट्रिप के दौरान फुलेरा- जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रुप से रद्द रहेगी,अर्थात ट्रेन उपरोक्त तिथियों में जैसलमेर से फुलेरा स्टेशनों के बीच ही संचालित होगी।
