RUIDP ने मजदूर दिवस पर लेबर कैंप में चलाया सुरक्षा जागरूकता अभियान

  • श्रमिकों की हुई स्वास्थ्य जांच
  • पाल रोड लेबर कैंप में श्रमिकों को बताए अधिकार-कर्तव्य
  • मौसमी बीमारियों से बचाव के दिए टिप्स
  • ईगल इंफ्रा के कैंप में सुरक्षा- स्वास्थ्य पर जागरूकता
  • अधिकारों की दी जानकारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),RUIDP ने मजदूर दिवस पर लेबर कैंप में चलाया सुरक्षा जागरूकता अभियान। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधिक्षण अभियंता केपी.व्यास के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शुक्रवार को श्रमिकों के योगदान को सम्मान देने,श्रमिक सुरक्षा जागरूकता बढाने हेतु संवेदक फर्म ईगल इंन्फा के लेबर कैंप पाल रोड पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुनर्विकास से सोजत रोड स्टेशन की बदल रही सूरत

कार्यक्रम में रूडिप कैप सामाजिक विकास विषेषज्ञ एसएल सारण ने बताया कि यह दिन मजदूरों के सम्मान और राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों के योगदान को याद करता है,यह दिन उनके लिये इसलिये भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका उद्देश्य श्रमिकों के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढाना और बैहतर कामकाजी परिस्थितियों के लिये अवसर प्रदान करना है।

कार्यक्रम में कैप के धीरेन्द्र वैष्णव ने मजदूर के अधिकार व कर्तव्य, मौसमी बिमारियों से बचाव,व्यक्तित एवं सामूहिक स्वच्छता पर चर्चा की साथ ही कहा कि यह दिन श्रमिकों के अधिकारों को बढावा देने के लिये समर्पित है। साईट सुरक्षा अधिकारी राकेश मेहरा ने श्रमिकों को कार्य स्थल पर सुरक्षा,स्वास्थ्य के बारे में समझाया। कार्यकम के अन्त में उपस्थित सभी श्रमिकों के स्वास्थ्य की जाँच की गयी।

Related posts:

नए आयकर अधिनियम की जानकारी दी

September 16, 2026

फर्जी नंबर की फॉर्चूनर से 378 किलो डोडापोस्त बरामद तस्कर फरार

September 16, 2026

ट्रैक्टर और इको गाड़ी की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल

September 16, 2026

स्थानीय लोगों की सूचनाओं से तस्करी पर प्रहार:पुलिस महानिदेशक

September 16, 2026

रंगाई छपाई का दूषित पानी सीवर लाइन से जोजरी में छोड़ा चार लोगों पर केस दर्ज

September 16, 2026

निजी अस्पताल के पास से बोलेरो में रखा लेपटॉप बैग और क्रेडिट कार्ड चोरी

September 16, 2026

किला रोड गणेश मंदिर के पास देर रात मारपीट

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 क्षेत्र में 16 को सार्वजनिक अवकाश

September 16, 2026

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026