अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर रेलवे स्टेशन में हुए विभिन्न कार्यक्रम

हाउसकीपिंग स्टाफ का किया सम्मान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर रेलवे स्टेशन में हुए विभिन्न कार्यक्रम।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर जोधपुर रेलवे स्टेशन परिसर में कार्यरत हाउस कीपिंग स्टाफ के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर जोगेंद्र मीणा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया बताया कि कार्यक्रम के दौरान स्टेशन पर तैनात सभी सफाई कर्मियों को गुलाब का फूल भेंट कर उनके उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने हाउसकीपिंग स्टाफ द्वारा स्टेशन की स्वच्छता बनाए रखने में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के निरंतर प्रयासों एवं मेहनत के कारण ही रेलवे स्टेशन स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बना रहता है,जिससे यात्रियों को बेहतर और साफ-सुथरा वातावरण प्राप्त होता है।

टीएमसी के 8 अस्पतालों में मिलेगा कैशलेस कैंसर इलाज

अधिकारियों ने कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि रेलवे स्टेशन केवल एक कार्यस्थल नहीं, बल्कि शहर की पहचान का प्रमुख केंद्र है। इसकी स्वच्छता बनाए रखना न केवल उनकी जिम्मेदारी है,बल्कि यह पूरे शहर की प्रतिष्ठा से भी जुड़ा हुआ है। इस अवसर पर सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर लुकमान अली,स्टेशन अधीक्षक, सीनियर सेक्शन इंजीनियर तथा मुख्य स्वच्छता निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में सभी हाउस कीपिंग कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी समर्पण,निष्ठा एवं लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Related posts:

फर्जी नंबर की फॉर्चूनर से 378 किलो डोडापोस्त बरामद तस्कर फरार

September 16, 2026

ट्रैक्टर और इको गाड़ी की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल

September 16, 2026

स्थानीय लोगों की सूचनाओं से तस्करी पर प्रहार:पुलिस महानिदेशक

September 16, 2026

रंगाई छपाई का दूषित पानी सीवर लाइन से जोजरी में छोड़ा चार लोगों पर केस दर्ज

September 16, 2026

निजी अस्पताल के पास से बोलेरो में रखा लेपटॉप बैग और क्रेडिट कार्ड चोरी

September 16, 2026

किला रोड गणेश मंदिर के पास देर रात मारपीट

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 क्षेत्र में 16 को सार्वजनिक अवकाश

September 16, 2026

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026