बिना बताए घर से निकले अधेड़ का शव उम्मेद सागर नहर में मिला
- केमिकल पानी से सने शव को बाहर निकाला
- अस्पताल भेजा शव
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बिना बताए घर से निकले अधेड़ का शव उम्मेद सागर नहर में मिला। शहर के प्रताप नगर स्थित ज्योति नगर चांदणा भाखर में रहने वाला एक व्यक्ति 28 अप्रैल को अपने घर से निकला था। वह घर नहीं पहुंचा तब भाई ने उसकी गुमशुदगी प्रतापनगर थाने में दर्ज कराई।
आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि उम्मेद सागर नहर के नाले में शव पड़ा है। इस पर स्थानीय गोताखोर और निगम के लोगो के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान की गई। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है।
प्रतापनगर थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि ज्योति नगर चांदणा भाखर निवासी भंवरसिंह पुत्र गंंगासिंह की तरफ से गुमशुदगी रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि उसका भाई 48 साल का महेंद्र सिंह 28 अपै्रल को बिन बताए घर से कहीं चला गया है। उसकी काफी तलाश की गई मगर पता नहीं चल पाया।
लाभार्थी बन रहे प्रेरणा स्रोत, योजनाओं का लाभ लेने को कर रहे प्रेरित
थानाधिकारी भवानी सिंह के अनुसार आज सुबह सूचना मिली कि उम्मेद सागर नहर के नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जिस पर मृतक के परिजन को बुलाया गया। तब उसकी पहचान महेंद्र सिंह के रूप में की गई। वह प्राईवेट कार्य करता था। फिलहाल मर्ग में कार्रवाई की जा रही है। परिजन की तरफ से दी जाने वाली रिपोर्ट पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
उम्मेद सागर नहर के नाले में के मिकल युक्त पानी भरा है। नाला पूरी तरह कचरें भी अटा हुआ है। नाले के केमिकल युक्त पानी से महेंद्र सिंह का शव बरामद हुआ है। नाले की पर्याप्त सफाई के अभाव में कोई भी हादसे का शिकार हो सकता है।
Related posts:

स्वदेशी जागरण मंच का प्रशिक्षण 25 से 27 नवंबर को

कार्तिक पूर्णिमा पर सजेगा विशेष दीवान

हाईवे पर ट्रेलर में लगी आग केबिन जलकर खाक

30.20 लाख का फ्रॉड आरोपी खुद पत्नी के स्थान पर बना नॉमिनी

50 लाख की लूट में हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग

पेट्रोल पंप की महिला कर्मी ने मालिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

युवती पांच दिन से लापता

तीन श्रद्धालुओं की मौत 12 से ज्यादा लोग घायल

