पे एंड यूज़ शौचालय में ओवर चार्जिंग पर सख्त कार्रवाई
- ठेकेदार पर पांच हजार रुपये जुर्माना
- जिम्मेदार स्टाफ को हटाया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पे एंड यूज़ शौचालय में ओवर चार्जिंग पर सख्त कार्रवाई। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से पे एंड यूज़ शौचालय के उपयोग के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली का मामला सामने आने पर रेलवे प्रशासन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है।
शिकायत मिलते ही की गई जांच में पाया गया कि ठेकेदार द्वारा यूरिनल उपयोग के लिए पांच रुपये की वसूली की जा रही थी,जो निर्धारित नियमों के विपरीत है। मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे प्रशासन ने संबंधित ठेकेदार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया तथा जिम्मेदार स्टाफ को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया। रेलवे ने स्पष्ट किया कि स्टेशन परिसर में यात्रियों से किसी भी प्रकार की अनियमित या अवैध वसूली किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एक वर्ष में 8 प्रतिशत यात्री बढ़े,आय में भी उछाल
सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि यह कार्रवाई रेल मदद प्रणाली के माध्यम से मिली शिकायत के आधार पर की गई। उन्होंने कहा कि रेलवे यात्रियों की सुविधाओं और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। रेल प्रशासन ने दोहराया कि भविष्य में ऐसी किसी भी शिकायत पर और अधिक तेज व कठोर कार्रवाई की जाएगी।
21 शिकायतों का तत्काल निस्तारण
इसी क्रम में 26 अप्रैल को रेल मदद के तहत दर्ज कुल 21 शिकायतों का निस्तारण भी किया गया। इनमें 12 शिकायतें सुरक्षा एवं विविध श्रेणी से संबंधित थीं, जबकि 8 मामलों में यात्रियों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई,जिसमें दवाइयां,सेनेटरी पैड और पेयजल शामिल था।
