विश्व मलेरिया दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विश्व मलेरिया दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर। डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी,जोधपुर के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया।
होम्योपैथी के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. गौरव नागर एवं शिविर प्रभारी प्रोफेसर डॉ.राजेश कुमावत ने बताया कि होम्योपैथी चिकित्सक डॉ.राकेश कुमार मीना एवं चतुर्थ वर्ष छात्रा कंचन मीणा,मुस्कान खान,निकिता सोनी एवं दिशा कंवर,कशिश के द्वारा मण्डोर गार्डन जोधपुर में ‘‘विश्व मलेरिया दिवस’’ के अवसर पर लगभग 89 लोगों लाभान्वित किया गया।
डॉ.राकेश कुमार मीना ने बताया कि विश्व मलेरिया दिवस प्रतिवर्ष 25 अप्रेल को मनाया जाता है एवं 2026 की थीम है “मलेरिया उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध:अब हम कर सकते हैं अब हमें करना ही होगा”।हमे मलेरिया के खिलाफ अपनी रणनीति को दोबारा सोचने, नए तरीको को अपनाने और फिर से उत्साह के साथ काम करने की जरूरत हे। उन्होंने बताया कि मलेरिया एक संक्रामक बीमारी है, जिसका कारक प्लास्मोडियम परजीवी है। इस बीमारी का संक्रमण मादा एनाफीलीस मच्छर द्वारा काटने से होता है।
हिम्मत न हारें निरंतर आगे बढ़ें: एडीआरएम
मलेरिया के लक्षण जैसे तेज सर्दी के साथ बुखार आना,सिरदर्द, पसीने के साथ बुखार उतरना इत्यादि की जानकारी दी। कार्यक्रम की श्रृंखला को आगे बढाते हुए डॉ. अंकिता उपाध्याय ने मलेरिया से बचाव के विभिन्न उपाय जैसे की मच्छरदानी के उपयोग,खिड़की दरवाजो पर जाली लगवाना,पूरी बॉह के कपडे़ पहनना,अपने घर एवं आसपास की जगहों पर पानी न एकत्रित होने देना आदि के बारे में जानकारी दी। यह भी बताया कि हफ्ते में एक बार कूलर,पानी की टंकी को साफ करना अतिआवश्यक है।
