IIT जोधपुर का कमाल: कैंसर की जंग में स्मार्ट नैनो सुपरहीरो

  • एक ही प्लेटफॉर्म पर जांच और इलाज
  • निदान+इलाज=थेरानोस्टिक्स: IIT जोधपुर के वैज्ञानिकों ने बनाई कैंसर की सटीक दवा डिलीवरी
  • प्रकाश से होगा कैंसर का इलाज -IITजोधपुर की फोटोथेरानोस्टिक्स तकनीक
  • साइड इफेक्ट होंगे कम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),IIT जोधपुर का कमाल: कैंसर की जंग में स्मार्ट नैनो सुपरहीरो। आईआईटी जोधपुर के वैज्ञानिकों ने कैंसर और जटिल बीमारियों के खिलाफ जंग में बड़ी कामयाबी हासिल की है। डॉ. रविराज वंकायाला के नेतृत्व में नैनोमेड लैब ने “थेरानोस्टिक” प्लेटफॉर्म तैयार किया है जो जांच और इलाज दोनों एक साथ करता है।

थेरानोस्टिक्स क्या है
यह मेडिकल साइंस की नई क्रांति है। इसमें बीमारी को ढूंढना और उसी समय उसका इलाज करना, दोनों एक ही सिस्टम से हो जाता है। यानी “दो निशाने,एक तीर”।

कैसे काम करता है
नैनो सुपरहीरो:-
टीम MXenes, Black Phosphorus,Borophene जैसे अल्ट्रा-स्मॉल 2D नैनोमैटेरियल्स पर काम कर रही है। ये दवा को सीधे कैंसर कोशिका तक पहुंचाते हैं और रिपोर्ट भी देते हैं।

बायोमिमेटिक डिलीवरी
ये नैनो-कैरियर्स शरीर के इम्यून सिस्टम को चकमा देकर सीधे टारगेट पर वार करते हैं। इससे असर ज्यादा,साइड इफेक्ट कम।

फोटोथेरानोस्टिक्स
NIR लाइट + नैनोटेक से कैंसर सेल्स को गर्मी और एक्टिव ऑक्सीजन से खत्म किया जाता है। लाइट से दवा भी कंट्रोल्ड तरीके से रिलीज होती है। NIR लाइट शरीर में गहराई तक जाती है,इसलिए ज्यादा असरदार।

डॉ.वंकायाला का कथन
हम ऐसी चीजों पर काम कर रहे हैं जो दिखती नहीं,पर जीवन बदल सकती हैं। हमारा लक्ष्य स्मार्ट सिस्टम बनाना है जो जल्दी रोग पकड़े और सटीक इलाज करे। भविष्य में इलाज आपकी प्लेलिस्ट की तरह पर्सनलाइज्ड होगा।

सुरक्षा का ध्यान
सभी टेस्ट एडवांस सेलुलर मॉडल्स पर हो रहे हैं जो मानव शरीर जैसी कंडीशन बनाते हैं।

IIT जोधपुर का यह रिसर्च “विज्ञान और संवेदना का संगम” है। इससे भारत प्रिसिजन मेडिसिन में ग्लोबल लीडर बनने की ओर बढ़ रहा है।

Related posts:

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026

क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर एपीके फाइल भेजी खाते से 1.27 लाख पार

September 9, 2026