Doordrishti News Logo

सेंट्रल जेल में बाथरूम के पीछे कचरे में मिला मोबाइल और दो सिम कार्ड

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सेंट्रल जेल में बाथरूम के पीछे कचरे में मिला मोबाइल और दो सिम कार्ड।जोधपुर सेंट्रल जेल में एक बार फिर मोबाइल मिला है। वार्ड संख्या 11 में बाथरूम के पीछे कचरे के ढेर में एक मोबाइल और दो सिमकार्ड मिले हैं। जेल प्रशासन की तरफ से अज्ञात बंदी/कैदी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

मकान में पुलिस की रेड,1.900 ग्राम अफीम का दूध बरामद, आरोपी गिरफ्तार

रातानाडा थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि केंद्रीय कारागार उपाधीक्षक की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि मंगलवार को जेल में मंगलवार को सर्च किया जा रहा था। तब वार्ड नंबर 11 स्थित एक शौचालय के पीछे कचरे के ढेर में मोबाइल और दो सिम कार्ड मिले। संभवत: किसी बंदी या कैदी ने उसे डाला होगा। इस बारे में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। थानाधिकारी लखावत ने बताया कि मामला दर्ज कर अब जांच की जा रही है।