विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम। डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस “टुगेदर फॉर हैल्थ स्टैण्ड विथ सांइस” थीम के अंतर्गत विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.बीएस जोधा एवं विभागाध्यक्ष डॉ.अफजल हकीम ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की थीम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसका उ‌द्देश्य समाज को एकजुट होकर वैज्ञानिक प्रमाणों पर आधारित स्वास्थ्य निर्णय अपनाने हेतु प्रेरित करना है,ताकि भ्रामक जानकारियों से बचते हुए सभी के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने वर्तमान बदलते वैश्विक परिदृश्य,सोशल मीडिया,व्हाट्सएप पर फैल रही स्वास्थ्य संबंधी भ्रामक सूचनाओं तथा इन्फ्लुएंसर संस्कृति के बीच वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं प्रमाण-आधारित चिकित्सा के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर एमबीबीएस एवं बीपीटी के 350 विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु स्वास्थ्य संगोष्ठी,पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, “मिथक एवं तथ्य” विषय पर प्रश्नोत्तरी,रंगोली प्रतियोगिता एवं वीडियो रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।क्विज,रंगोली एवं वीडियो मेकिंग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लगाया स्तन कैंसर जागरूकता शिविर

इसके अतिरिक्त प्रदेश के चिकित्सकों के लिए ऑनलाइन सीएमई का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न राज्यों के सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्षों के साथ वर्तमान में चल रहे शोध एवं स्वास्थ्य विषयों पर विचार- विमर्श किया गया। कार्यक्रम का उ‌द्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना रहा।

आयोजन में वरिष्ठ आचार्य डॉ. रीता मीणा,आचार्य डॉ.सावित्री शर्मा, सह-आचार्य डॉ.अरुण कुमार एवं सहायक आचार्य डॉ.मनोज वर्मा, चिकित्सा अधिकारी डॉ.मोहम्मद हैदर,वरिष्ठ रेजिडेंट्स डॉ.रवि नागल एवं डॉ.हेमराज पटेल सहित पीजी एवं एमपीएच विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026