Doordrishti News Logo

उचियारड़ा में छह जगहों पर 11 केवी की केबल काट ले गए चोर

जोड़ी गई केबल को फिर से चुराया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उचियारड़ा में छह जगहों पर 11 केवी की केबल काट ले गए चोर। शहर के निकट उचियारड़ा बिजलीघर से गौशाला रोड तक 11 केवी के तार चोरी होने का प्रकरण एयरपोर्ट थाने में दर्ज कराया गया है। चोरों ने 90 मीटर केबल चुरा ली है। केबल को छह जगहों से काट कर ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में अब जांच में जुटी है।

पुलिस थाने में मारपीट का वीडियो आया सामने

एयरपोर्ट थाने में दी रिपोर्ट में कनिष्ठ अभियंता उचियारडा के रामप्रकाश ने बताया कि 13 मार्च को स्टाफ द्वारा सूचना दी गई। इसमें बताया कि उचियारडा बिजलीघर से गौशाला से आगे हाई टेंशन लाइन के पास से किसी अज्ञात व्यकितयो द्वारा 6 जगह से 11 केवी केबल काटकर चुरा ली गई है। बाद में उक्त स्थानों पर केबल को दुरूस्त कराया गया था। मगर इसके बाद फिर से सूचना दी गई कि जहां केबल को दुरूस्त किया गया वहां से फिर दो जगह से केबल को काट कर ले गए। घटना को लेकर अब एयरपोर्ट थाना पुलिस ने जांच पड़ताल आरंभ की है।

Related posts: