Doordrishti News Logo

1.15 करोड़ के मादक पदार्थों का निस्तारण

  • ऑपरेशन चक्रव्यूह
  • जिला पश्चिम पुलिस ने मादक पदार्थों का किया निस्तारण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),1.15 करोड़ के मादक पदार्थों का निस्तारण।कमिश्ररेट की जिला पश्चिम पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह में जब्त किए गए मादक पदार्थों का निस्तारण करते हुए उन्हें नष्ट किया। अवैध मादक अवैध मादक पदार्थ का मूल्य करीब 01 करोड़ 15 लाख रुपए है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में जब्त सुदा अवैध मादक पदार्थों के निस्तारण/ नष्टीकरण के लिए प्रदत्त निर्देशानुसार विभिन्न थानों के एनडीपीएस एक्ट के 20 प्रकरणों में कुल 632 किलोग्राम जब्त सुदा अवैध मादक पदार्थ यथा (डोडा पोस्त,गांजा व एमडी) का धारा 52ए एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानानुसार किया गया नष्टीकरण किया गया।

चार श्रम संहिताओं के खिलाफ काला दिवस मनाया

पुलिस उपायुक्त पश्चिम एवं जिला ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी कमल शेखावत,एडीसीपी नीरज शर्मा एवं डॉ.हनुवन्तसिंह राजपुरोहित अपराध सहायक पश्चिम द्वारा सम्बन्धित थाना स्टाफ की उपस्थिति में जिले के विभिन्न थानों के एनडीपीएस एक्ट के 20 प्रकरणों में कुल 632 किलोग्राम जब्त सुदा अवैध मादक पदार्थ यथा (डोडा पोस्त,गांजा व एमडी) का धारा 52ए एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानानुसार नष्टीकरण किया गया।

Related posts: