Doordrishti News Logo

बैंक के बाहर से चोरी हुई बाइक मिली,बाइक चोर को पकड़ा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बैंक के बाहर से चोरी हुई बाइक मिली,बाइक चोर को पकड़ा। शहर की भगत की कोठी पुलिस ने एक बाइक चोर को पकड़ा है। उसने 19 मार्च को बासनी द्वितीय चरण स्थित एक निजी बैंक के बाहर से बाइक को चुराया था।

पंजाब पुलिस ने मेडिकल शॉप पर की जांच: ड्रग इंस्पेक्टर आई साथ

भगत की कोठी थानाधिकारी सुरेश विश्रोई ने बताया कि कुड़ी भगतासनी सेक्टर 3 निवासी कमलेश पुत्र भगवानाराम चौधरी की बाइक 19 मार्च को चोरी हुई थी। वह बासनी मंडी मोड पर एक बैंक आया था। पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगालते हुए शातिर बाइक चोर ब्यावर जिले के झाक बाडिया निवासी उमगाराम रैगर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक को जब्त किया है।