लूनी जंक्शन पर डीआरएम ने यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लूनी जंक्शन पर डीआरएम ने यात्री सुविधाओं का लिया जायजा। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने सोमवार को लूनी जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, प्रतीक्षालय,टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म व्यवस्था एवं सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का बारीकी से अवलोकन किया।

जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का आज से बांदीकुई स्टेशन पर ठहराव

डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी संवाद कर फीडबैक लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण में मंडल वाणिज्य प्रबंधक दीपक चौधरी भी उपस्थित थे।