मथुरादास माथुर अस्पताल में चिकित्सा उपकरण भेंट
- भामाशाह चेतन गहलोत ने दिया डोनेशन
- अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित के आतिथ्य में समाज सेवी भवानी शंकर नायक की प्रेरणा से हुआ दान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मथुरादास माथुर अस्पताल में चिकित्सा उपकरण भेंट। शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल में समाज सेवी चेतन गेहलोत ने अपने दादाजी स्वर्गीय हेमाराम गेहलोत की पुण्यतिथि पर सोमवार को अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में पांच मरीज ट्रॉलियां दान की। अस्पताल के यूरोलॉजी में आउटडोर मरीजों के लिए तीन फुट स्टेप,ऑक्सीजन ट्रॉली,स्टेपलर एवं मरीजों के लिए लाइफ सेविंग लेरेन्गोस्केप डोनेशन किये।
अस्पताल अधीक्षक विकास राजपुरोहित ने गहलोत परिवार को धन्यवाद देते हुए भामाशाह चेतन गेहलोत का साफा पहना कर अभिनंदन कर धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी चेतन गेहलोत ने अस्पताल को जीवन रक्षक रुपी दस सक्शन मशीने डोनेट की थी। अस्पताल प्रसाशन ने उनका आभार व्यक्त किया।
1अप्रैल से फिर जम्मू तक दौड़ेगी भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस
कार्यक्रम में डॉ.अफजल हकीम, डॉ.रोहित माथुर,डॉ.सुभाष बलारा, डॉ.अभिनव सिंह,रविंद्र गुप्ता,देव राज चौहान,अमर सिंह गेहलोत, चुनीलाल गहलोत,वीरेंद्र दीपक, चरण सिंह,शीतल वैष्णव,अनीता चौधरी,जीतेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।
