उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने किया एमपीसी के सुंदरकांड के पोस्टर का विमोचन

विश्व शांति के लिए होगा हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर सामूहिक सुंदरकांड का पाठ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने किया एमपीसी के सुंदरकांड के पोस्टर का विमोचन। पश्चिमी राजस्थान के प्रमुख पत्रकार संगठन मारवाड़ प्रेस क्लब की ओर से हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर विश्व शांति और विश्व कल्याण को लेकर आयोजित किए जाने वाले सामूहिक सुंदरकांड पाठ के पोस्टर का विमोचन राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने विधिवत रूप से सर्किट हाउस में किया।

कैफे और रेस्टोरेंट में चल रहे दो हुक्काबार पकड़े

मारवाड़ प्रेस क्लब के सचिव चंद्रशेखर व्यास ने बताया कि राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने मारवाड़ प्रेस क्लब के तत्वावधान में अध्यक्ष राजीव गौड़ के नेतृत्व में आयोजित होने वाले सामूहिक सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री बैरवा ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों,विशेषकर खाड़ी देशों में बने युद्ध जैसे हालात के बीच, ऐसे आध्यात्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। डॉ.बैरवा ने कहा कि विश्व शांति और मानव कल्याण की भावना को सुदृढ़ करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आवश्यक हैं।

उन्होंने “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना को मानवता के लिए मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि इंसानियत,प्रेम और भाईचारे से ही वैश्विक शांति संभव है। इस अवसर पर बार-बार प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़,संगठन के कोषाध्यक्ष मनोज गिरी,एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य राजेश शर्मा,अनुशासन कमेटी के चेयरमैन आरएस थापा, अधिस्विकरण कमेटी के अध्यक्ष मनोज शर्मा,संयुक्त सचिव मनीष दाधीच,इवेंट समिति से जुड़े ईश्वर सिंह उदावत,सदस्य लक्षित दवे, हनुमंत पूजन कराने वाले पंडित एस के जोशी, संगीतमय सुंदरकांड गायिका झंकार शर्मा और माधुरी शर्मा मौजूद थीं।

उन्होंने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर मारवाड़ प्रेस क्लब द्वारा आयोजित यह सामूहिक सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम बुधवार 1 अप्रैल को सायं 4 बजे गीता भवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व शांति एवं समस्त मानवता के कल्याण की मंगल कामना करना है। इस आध्यात्मिक आयोजन में संत-महात्माओं का सानिध्य प्राप्त होगा,जिनमें महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी,रामस्नेही संत रामप्रसाद एवं साध्वी प्रीति प्रियंवंदा का सानिध्य मिलेगा। कार्यक्रम में सुंदरकांड प्रस्तोता झंकार शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। सुंदरकांड पाठ एवं पूजन का दायित्व पंडित एस. के.जोशी एवं उनकी टीम द्वारा संपन्न किया जाएगा।

मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ एवं सचिव चंद्रशेखर व्यास तथा श्रीगीता प्रचार मंडल के अध्यक्ष प्रहलाद गोयल एवं सचिव राजेश लोढ़ा ने सभी श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों से इस आयोजन में आमंत्रित कर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भक्ति, श्रद्धा एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने का आग्रह किया है।