पत्थर की खान में गिरा श्रमिक, सिर में चोट लगने से मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पत्थर की खान में गिरा श्रमिक, सिर में चोट लगने से मौत। शहर के सूरसागर स्थित नाइकों की ढाणी में एक पत्थर की खान में काम करते श्रमिक अचानक गिर गया। उसके सिर में गहरी चोट लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर बाद में उसकी मौत हो गई। उसके पुत्र की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
कैफे और रेस्टोरेंट में चल रहे दो हुक्काबार पकड़े
सूरसागर पुलिस ने बताया कि गडेरों की ढाणी निवासी दीपक ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पिता प्रेमाराम नाइकों की ढाणी में पत्थर की खान में काम कर रहे थे। तब वे अचानक से गिर गए और सिर में गहरी चोट लग गई,उन्हें अस्पताल में भर्ती क राया गया। अस्पताल में उपचार के बीच उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया।
