जोधपुर-साबरमती वंदे भारत सहित 4 ट्रेनें 29 मार्च को बदले मार्ग से चलेंगी
अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अस्थाई बदलाव
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर-साबरमती वंदे भारत सहित 4 ट्रेनें 29 मार्च को बदले मार्ग से चलेंगी।पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद-पालन पुर रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य के चलते रविवार 29 मार्च को जोधपुर-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनों का संचालन अस्थाई रूप से परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।
एमपीसी की फुल हाउस बैठक सभी 10 जिलों के चुनाव की घोषणा
उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेल संचालन को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से यह तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इसी कारण कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जाएगा।
◆ ट्रेन संख्या 12461 जोधपुर-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस 29 मार्च को यह ट्रेन महेसाणा,कटोसन रोड एवं कलोल होकर संचालित होगी।
◆ ट्रेन संख्या 19223 साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस
यह ट्रेन रविवार को खोडियार, कलोल,कटोसन रोड एवं महेसाणा होकर चलेगी। इस दौरान गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा।
◆ ट्रेन संख्या 19224 (28 मार्च को प्रस्थान करने वाली)जम्मूतवी- साबरमती एक्सप्रेस कलोल- खोडियार मार्ग से संचालित होगी तथा गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर इसका ठहराव रद्द रहेगा।
◆ ट्रेन संख्या 09721भावनगर- बीकानेर स्पेशल यह ट्रेन वीरमगाम, कटोसन रोड एवं महेसाणा होकर चलेगी। आम्बली रोड एवं गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा प्रारंभ करने से पहले अधिकृत रेलवे ऐप या संबंधित स्टेशन से अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
