चौपासनी मंडल प्रशिक्षण शिविर सफलता पूर्वक संपन्न

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चौपासनी मंडल प्रशिक्षण शिविर सफलता पूर्वक संपन्न। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के निर्देशानुार चौपासनी मंडल कार्यशाला का आयोजन 28 मार्च 2026 को सिन्धू महल में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

भोजनालय की आड़ में ग्राहकों को गांजे की सप्लाई,संचालक गिरफ्तार

मंडल प्रवक्ता परसराम तिवाड़ी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं के बौद्धिक विकास एवं पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक संरचना,बूथ प्रबंधन एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। सभी 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सैनी,सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,पूर्व जिलाध्यक्ष जगत नारायण जोशी, जिला उपाध्यक्ष मनीष पुरोहित, ओम प्रकाश दैया,प्रतिपाल वालेचा, गौरव जैन,हितेश व्यास ने मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, अनुशासन एवं सेवा भाव पर विशेष बल दिया।

इस अवसर पर चौपासनी मंडल के अध्यक्ष हेमन्त जानियानी के नेतृत्व में मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण का लाभ लिया। कार्यक्रम में मंडल,जिला एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Related posts: